वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल है जयपुर का जंतर मंतर, जरूर जाएं घूमने
अगर आप जयपुर के जंतर मंतर को देखने के लिए जाना चाहते हैं या फिर इसके बारे में और कुछ खास बातें जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. इसमें हमने जंतर मंतर से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग जानकारियां...
ADVERTISEMENT

जंतर मंतर जयपुर में सिटी पैलेस के पास स्थित दुनिया में सबसे बड़ी पत्थर से बनी खगोलीय वेधशाला है, जिसका निर्माण राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1724-34 में करवाया था. आपको बता दें, इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष और समय के बारे में जानकारी इकट्ठा करना और उसका अध्ययन करना था. पुराने समय में जब घड़ियां और कंपास नहीं होते थे उस समय पर जंतर मंतर में बने यह यंत्र बहुत ज्यादा उपयोग में लाए जाते थे. खास बात ये है कि इस जगह को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल किया गया है.