सैकड़ों साल पुराना है सबरीमाला मंदिर, यात्रा करने से पहले जान लें ये बातें

बता दें, ये मंदिर महिलाओं के एंट्री को लेकर बैन की वजह से चर्चा में रह चुका है. तो आइए जानते हैं सबरीमाला मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें, जिसे आपको यात्रा के दौरान ध्यान में रखनी चाहिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

सबरीमाला मंदिर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल में से एक है. यह मंदिर केरल राज्य के पथानामथिट्टा जिले में स्थित है, जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है. इस मंदिर में हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. यह मंदिर हिंदू ब्रह्मचर्य देवता अय्यप्पा स्वामी को समर्पित है और यहां तक पहुंचने के लिए पंपा नामक स्थान पर जाना पड़ता है. फिर पंपा से सबरीमाला मंदिर तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जो कि 5 किलोमीटर लम्बा है. बता दें, ये मंदिर महिलाओं के एंट्री को लेकर बैन की वजह से चर्चा में रह चुका है. तो आइए जानते हैं सबरीमाला मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें, जिसे आपको यात्रा के दौरान ध्यान में रखनी चाहिए.