अनिरुद्धाचार्य से जबलपुर के इंद्र तिवारी ने बोला था 18 एकड़ जमीन वाला झूठ, यही बात बनी हत्या की वजह ?
प्रवचन में बताया 18 एकड़, लेकिल थी सिर्फ 3 एकड़. फर्जी हलफनामा, सुहागरात और फिर हत्या. कुशीनगर में MP के टीचर क्या हुआ. पढ़िए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक शिक्षक की हत्या की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है. मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की शादी नहीं हुई तो उन्होंने बड़ा दांव खेला. परिवार के अन्य सदस्यों का दावा है कि इंद्र के पास महज 3 एकड़ जमीन थी पर उन्होंने कथा में 18 एकड़ बताया. ऐसा इंद्र अक्सर करते थे. उसे शादी जो करनी थी.