रायपुर में CBI का बड़ा खुलासा: 55 लाख की रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh News: CBI ने रायपुर में 55 लाख की रिश्वत मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया. मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए चल रहा था घोटाला, देशभर में छापे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज रिश्वतखोरी रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में 55 लाख रुपये की रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए अनुकूल रिपोर्ट देने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस खबर ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है. आइए, जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी.