हनीमून बीच में छोड़ गोवा से अकेले लौटी दुल्हन, घर पहुंचते ही मां के सामने खोला दूल्हे का ये राज..पुलिस हैरान!

NewsTak

UP News: शादी के 10 दिन बाद हनीमून ट्रिप पर गए एक नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दुल्हन ने अपने पति को गोवा में ही छोड़ दिया और फ्लाइट से वापस घर लौट आई.

ADVERTISEMENT

Bride
प्रतीकात्मक तस्वीर
social share
google news

UP News: शादी के 10 दिन बाद हनीमून ट्रिप पर गए एक नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दुल्हन ने अपने पति को गोवा में ही छोड़ दिया और फ्लाइट से वापस घर लौट आई. घर पहुंचते ही उसने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया. दुल्हन का आरोप है कि गोवा में उसके पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश भी की.

शादी के दस दिन बाद बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक विवाहिता की शादी के महज दस दिन बाद ही उसका हनीमून ट्रिप विवादों में घिर गया. शादी के बाद वह अपने पति के साथ गोवा घूमने गई थी, लेकिन वहां दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दुल्हन ने तुरंत फैसला लिया और अकेले ही फ्लाइट से अपने घर लौट आई. घर पहुंचते ही उसने थाने में पहुंचकर अपने डॉक्टर पति सहित सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

शादी और ससुराल में विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है. उसने अपनी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास रहने वाले रत्नेश गुप्ता से हुई थी. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो वहां उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. मायके वालों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने ससुराल पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें...

गोवा में हुआ विवाद

इसके बाद 19 फरवरी को दुल्हन अपने पति के साथ हनीमून के लिए गोवा रवाना हुई. लेकिन वहां भी स्थिति बिगड़ गई. दुल्हन का आरोप है कि उसके पति ने गोवा में भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. जब इस घटना की जानकारी मायके वालों को मिली, तो उन्होंने 22 फरवरी को फ्लाइट का इंतजाम कर दुल्हन को वापस बुला लिया. इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कर रही है जांच

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और गोवा में पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

    follow on google news
    follow on whatsapp