मुजफ्फरनगर के ‘पंडित जी वैष्णो ढाबा’ के मालिक की पैंट उतारने की हुई थी कोशिश, अब उसके ही खिलाफ FIR
कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक ढाबा मालिक की धार्मिक पहचान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उल्टी दिशा में मुड़ गया है. जांच के दायरे में अब खुद ढाबा मालिक सनव्वर और उसका परिवार है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में धार्मिक पहचान को लेकर उठा एक विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. रविवार को कांवड़ यात्रा रूट पर स्थित एक ढाबा ‘पंडित जी वैष्णो ढाबा’ को लेकर उस वक्त विवाद शुरू हो गया जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर ढाबा मालिक की धार्मिक पहचान जानने के लिए उसकी पैंट उतारने की कोशिश की.