CM Dhami ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, केदारनाथ रोपवे से लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पर लिए गए बड़े फैसले

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सड़क और अवसंरचना परियोजनाओं को लेकर चर्चा की. केदारनाथ रोपवे, ऋषिकेश बाईपास, पंतनगर एयरपोर्ट सहित कई अहम फैसले लिए गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Chief Minister Pushkar Singh Dhami's government introduced the Uniform Civil Code Bill in the state Assembly in February 2024. (Photo: X/@pushkardhami)
Google CTA

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की विभिन्न सड़क और अवसंरचना परियोजनाओं को लेकर चर्चा की. इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसमें पर्यटन, ऋषिकेश बाईपास और केदारनाथ रोपवे और पंतनगर एयरपोर्ट आदि शामिल हैं.