Kotdwar Shop Name Controversy: इनाम नहीं, इंसाफ!…दीपक का नया वीडिया आया सामने, 2 लाख के इनाम को लेकर कही ये बात

Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार के दीपक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद चर्चा में हैं. झारखंड सरकार के मंत्री द्वारा घोषित 2 लाख रुपये का इनाम लेने से उन्होंने इनकार कर दिया है. दीपक ने कहा कि यह राशि जरूरतमंद और पीड़ित लड़कियों की मदद के लिए दी जानी चाहिए.

ADVERTISEMENT

Kotdwar Shop Name Controversy
Kotdwar Shop Name Controversy
google news

Deepak Kotdwar viral video: उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी दीपक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. बुजुर्ग को बचाने का उनका वीडियो वायरल होने के बाद से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी बीच कई लोगों ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी शामिल हैं, जिन्होंने दीपक को 2 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया था. हालांकि अब इस मामले में दीपक का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये राशि वो अपने लिए नहीं लेना चाहते और इसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए दिया जाना चाहिए.