17 फरवरी को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहे दुर्लभ योग से इन राशियों को रहना होगा सतर्क
न्यूज तक डेस्क
• 02:17 PM • 02 Feb 2026
17 February Surya Grahan: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो 64 साल बाद बने दुर्लभ ज्योतिषीय योग में होगा. सूर्य और राहु की कुंभ राशि में युति सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी. हालांकि कुंभ, कर्क और सिंह राशि वालों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जानिए ग्रहण का समय, प्रभाव और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी.
ADVERTISEMENT

1/6
|
फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और 2026 के फरवरी महीने में ही पहली और सबसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटने वाली है. 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि के दिन इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण बेहद खास है क्योंकि सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति में रहेंगे, जिससे की सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा.

2/6
|
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह संयोग 64 साल बाद बन रहा है. अब 17 फरवरी 2026 को शाम 5:31 से यह ग्रहण शुरू होगा जो कि 7:57 पर खत्म होगा. इस ग्रहण से भले ही 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन 3 ऐसी राशियां है जिन्हें सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

3/6
|
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ और योगकारक संयोग में लग रहा है. इस दौरान सूर्य और राहु की युति कुंभ राशि में होगी, चंद्रमा राहु के नक्षत्र शतभिषा में स्थित रहेंगे, जिससे इस ग्रहण का प्रभाव और अधिक हो जाता है. इसके अलावा यह ग्रहण अमावस्या के दिन पड़ रही है, जिससे की और एक दुर्लभ संयोग बन रहा है.

4/6
|
कुंभ राशि
4 राशियों में एक राशि है कुंभ राशि. सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे. इस खगोलीय घटना की वजह से कुंभ राशि के जातकों के विचारों में तेज तो आएगी लेकिन दुविधा और भ्रम की वजह से उन्हें फैसला लेने में परेशानी आ सकती है. इसलिए कुंभ राशि के जातकों को सोच-समझकर, अच्छे तरीके से जांच-परखकर कोई कदम उठाना चाहिए, ताकि उन्हें कोई नई परेशानी का सामना ना करना पड़ें.
ADVERTISEMENT

5/6
|
कर्क राशि
दूसरी राशि कर्क राशि है. कहा जा रहा है कि इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अनुकूल नहीं है, क्योंकि इस दौरान सूर्य और चंद्रमा कुंडली के अष्टम भाव में रहेंगे. इस गोचर की वजह से मानसिक तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है. यानी इससे मन छोटी-छोटी बातों से परेशान रह सकता है और स्वास्थ्य पर भी इसका खास असर हो सकता है. ज्योतिषों ने कर्क राशि वालों को सूर्य ग्रहण के एक सप्ताह बाद तक कोई भी फैसला नहीं लेने का सुझाव दिया है.

6/6
|
सिंह राशि
ज्योतिषों ने सिंह राशि के जातकों को भी सावधान रहने की सलाह दी है क्योंकि सिंह राशि के जातकों की कुंडली में राहु-केतु की स्थिति केंद्र और सप्तम भाव में बनी हुई है, जिस वजह से व्यापार, साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामले में सतर्क रहना चाहिए. इस दौरान अचानक से लिया गया कोई भी फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही अगर इस राशि के जातक कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसमें भी जांच-परख और धैर्य के साथ काम करें.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










