'शारीरिक संतुष्टि नहीं मिली'...यह बात बाेलते हुए पत्नी ने तोड़ दी शादी, खुद कैमरे पर आकर किया चौंकाने वाला दावा

राजेश सिंघल

• 02:12 PM • 02 Feb 2026

Hathras Marriage Dispute: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता ने शादी के एक महीने के भीतर ही पति के साथ रहने से मना कर दिया. पत्नी ने पति के रंग-रूप और शारीरिक संतुष्टि को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

follow google news
1

1/10

|

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आगरा की रहने वाली सपना (बदला हुआ नाम) की शादी हाथरस के राजेश (बदला हुआ नाम) के साथ धूमधाम से हुई थी. लेकिन शादी के एक महीने के अंदर ही पत्नी ने पति से अलग होने का फैसला ले लिया. इसके पीछे उन्होंने कई हैरान करने वाली बातें बाताई हैं.
 

2

2/10

|

पत्नी ने इस रिश्ते को खत्म करने के पीछे की पहली वजह पति के रंग रूप (लुक्स) को बताया. पत्नी ने कहा कि ऐसे में अब वो इस रिस्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है.
 

3

3/10

|

शारीरिक संबंधों को लेकर गंभीर आरोप

रंग रूप से अलावा पत्नी ने शारीरिक संतुष्टि को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. सपना का कहना है कि वह पति के साथ फिजिकल रिलेशन में खुश नहीं है. उन्होंने शारीरिक परेशानियां को भी इस अलगाव की एक वजह बताया.

4

4/10

|

सपना से पूछा गया कि क्या उसके साथ किसी तरह का फ्रॉड या धोखाधड़ी हुई है तो उसने इस बाद से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि पति ने उसे कोई धोखा नहीं दिया है और न ही कुछ छिपाया है. वह अपनी मर्जी और निजी कारणों से इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती है और अपना जीवन अलग बिताना चाहती है.

5

5/10

|

वहीं दूसरी तरफ पति राजेश इस पूरे घटनाक्रम से काफी सदमे में है. उसने बताया कि पत्नी अचानक इस तरह के आरोप लगाएगी इसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी. राजेश का बताया कि पत्नी ने बस इतना कहा कि उसे अब मैं पसंद नहीं हूं और वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती. बात दें कि राजेश एक बेकरी में काम करते है.

6

6/10

|

राजेश ने बताया कि ये शादी पूरी तरह से आपसी सहमति और सादगी के साथ संपन्न हुई थी. आगरा में हुए इस विवाह समारोह में लगभग 2.5 से 3 लाख रुपये खर्च हुए थे. राजेश ने बताया कि शादी में न तो कोई दहेज लिया था और न ही उन्होंने मोटरसाइकिल की मांग की थी.

7

7/10

|

पति के मुताबिक शादी से पहले उनसे पूछा गया था. उस समय सपना ने राजेश शादी के लिए अपनी हामी भरी थी. अब राजेश को ये समझ नहीं आ रहा कि जो रिश्ता रजामंदी से शुरू हुआ था वो एक महीने में ही यहां तक कैसे पहुंच गया.

8

8/10

|

राजेश ने दावा किया कि उसने अपनी शादी बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. उसने सपना को समझाने और उसकी शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया. लेकिन सपना अपने फैसले पर अडिग रही. वो किसी भी कीमत पर राजेश के साथ घर रहने के लिए तैयार नहीं है.

9

9/10

|

पत्नी के इन आरोपों के कारण राजेश मानसिक रूप से काफी परेशान है. वो इन आरोपों को निराधार बता रहा है और अब समाज में अपनी इमेज को लेकर भी चिंतित है.

10

10/10

|

इस विवाद की जानकारी जैसे ही बाहर आई तो आगरा से लेकर हाथरस तक ये मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या शादी के बाद ऐसे कारणों से रिश्ता तोड़ना सही है?

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp