12 साल बाद गुरु मार्गी, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा बदलाव, करियर और धन में उछाल के संकेत
न्यूज तक डेस्क
• 09:20 AM • 09 Feb 2026
मार्च 2026 में गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मार्गी होंगे. ज्योतिष के अनुसार, इससे कई राशि वालों के लिए शुभ समय शुरू हो सकता है. नौकरी, धन, विवाह और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
|
Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, शिक्षा, संतान और भाग्य का कारक माना जाता है. गुरु ग्रह लगभग 13 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. खास बात यह है कि गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मिथुन राशि में वक्री अवस्था में थे और अब मार्च 2026 में वह मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं.

2/7
|
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों के लिए शुभ समय की शुरुआत हो सकती है. इस दौरान नौकरी, आय, विवाह और भाग्य से जुड़े मामलों में अच्छे योग बनते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

3/7
|
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है. गुरु आपकी ही राशि में लग्न भाव में सीधी चाल चलेंगे. इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बेहतर रह सकता है. वहीं अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन सकते हैं. कामकाज के क्षेत्र में पहचान और सम्मान मिलने की संभावना है.

4/7
|
वृष राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना आर्थिक रूप से फायदेमंद माना जा रहा है. गुरु आपकी राशि से धन और वाणी भाव में सीधी चाल चलेंगे. इस समय अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. आपकी बातों में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे. वाहन, जमीन या अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ा लाभ मिल सकता है. पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से फायदा होने के संकेत भी हैं. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे.
ADVERTISEMENT

5/7
|
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ परिणाम दे सकता है. गुरु आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होंगे, जिसे भाग्य का भाव माना जाता है. इस दौरान कामकाज में किस्मत का साथ मिल सकता है. विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है.

6/7
|
क्यों खास है गुरु बृहस्पति का मार्गी होना
ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु वक्री से मार्गी होते हैं तो रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ते हैं. करियर, शिक्षा, विवाह और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यही वजह है कि गुरु मार्गी को कई राशियों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत माना जाता है.
ADVERTISEMENT

7/7
|
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है. इसे व्यक्तिगत विश्वास के रूप में लें और किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.
ADVERTISEMENT










