Instagram पर 'Link' लिखते ही कैसे आ जाता है DM? जानिए ट्रिक

न्यूज तक डेस्क

• 02:36 PM • 08 Feb 2026

सोशल मीडिया पर 'Link' कमेंट करते ही DM आने का राज कोई जादू नहीं, बल्कि स्मार्ट ऑटोमेशन टूल्स और एंगेजमेंट बढ़ाने की एक सोची-समझी मार्केटिंग रणनीति है. यह तकनीक न केवल रील्स को वायरल करने में मदद करती है, बल्कि क्रिएटर्स को बिना मेहनत किए अपने फॉलोअर्स से सीधे जुड़ने का मौका भी देती है.

follow google news
1.

1/8

|

इंस्टाग्राम रील देखते समय आपने गौर किया होगा कि क्रिएटर्स अक्सर कहते हैं, "अगर लिंक चाहिए तो कमेंट में 'Link' लिखें." जैसे ही आप यह शब्द टाइप करते हैं, कुछ ही पलों में लिंक आपके इनबॉक्स में आ जाता है. पहली बार में यह किसी जादू या बहुत तेज टाइपिंग का नतीजा लगता है, लेकिन असल में यह तकनीक और चालाकी भरी मार्केटिंग का एक सटीक तालमेल है.
 

2.

2/8

|

यह पूरी प्रक्रिया असल में सोशल मीडिया एल्गोरिदम को 'हैक' करने की एक स्मार्ट रणनीति है. इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म उन पोस्ट्स को ज्यादा भाव देते हैं जिन पर बातचीत यानी एंगेजमेंट ज्यादा हो. जब हजारों लोग एक ही कीवर्ड कमेंट करते हैं, तो प्लेटफॉर्म को लगता है कि कंटेंट बहुत दमदार है. नतीजा यह होता है कि आपकी रील रातों-रात वायरल होने लगती है और क्रिएटर की पहुंच लाखों नए लोगों तक हो जाती है. 

3.

3/8

|

अब सवाल आता है कि ये लिंक इतनी तेजी से आप तक पहुंचते कैसे हैं? इसका श्रेय जाता है 'ऑटोमेशन टूल्स' को. बड़े क्रिएटर्स और बिजनेस पेज अपने अकाउंट को 'मैनीचैट' (ManyChat) जैसे एआई-पावर्ड टूल्स से जोड़ देते हैं. 

4.

4/8

|

इन टूल्स में पहले से ही कुछ खास शब्द (जैसे- YES, PRICE, LINK) सेट कर दिए जाते हैं. जैसे ही कोई यूजर कमेंट बॉक्स में वो शब्द लिखता है ये बॉट्स सक्रिय हो जाते हैं और तुरंत आपके डीएम में मैसेज भेज देते हैं.
 

5.

5/8

|

अगर आप भी अपनी रील्स पर ऐसी ही 'जादुई' सक्रियता चाहते हैं तो यह काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पर्सनल से बदलकर 'प्रोफेशनल' या 'बिजनेस' मोड पर सेट करना होता है. इसके बाद किसी विश्वसनीय ऑटोमेशन टूल के जरिए आप अपना कीवर्ड और ऑटो-रिप्लाई मैसेज तैयार कर सकते हैं. यह पूरा सेटअप मुश्किल से 5 से 10 मिनट का समय लेता है और आपकी गैर-मौजूदगी में भी आपका काम करता रहता है.

6.

6/8

|

हालांकि यह सुविधा जितनी शानदार है उतनी ही जिम्मेदारी भी मांगती है. क्रिएटर्स के लिए जरूरी है कि वे केवल सुरक्षित और सही लिंक ही शेयर करें, क्योंकि गलत जानकारी देने से अकाउंट की साख गिर सकती है. 

7.

7/8

|

वहीं ऑटोमेशन का अत्यधिक इस्तेमाल कई बार स्पैम जैसा भी लग सकता है, इसलिए इसे संतुलित तरीके से इस्तेमाल करना ही समझदारी है ताकि दर्शकों का भरोसा बना रहे.
 

8.

8/8

|

यूजर होने के नाते आपको भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती, वैसे ही हर ऑटो-डीएम में आया लिंक सुरक्षित नहीं होता. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी प्रमाणिकता जरूर जांच लें. खासकर अगर कोई लिंक आपसे आपकी प्रसनल डिटेल या बैंक डिटेल्स मांगे तो वहां से तुरंत हट जाना ही बेहतर है. तकनीक का मजा लें लेकिन सुरक्षा के साथ कोई समझौता न करें.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp