Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश, 31 मई से बदल जाएगी इन 4 राशियों की तस्वीर
न्यूज तक डेस्क
• 08:38 AM • 08 Feb 2026
केतु 31 मई 2026 को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 2 अगस्त तक रहेगा. यह गोचर वृषभ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. इस दौरान धन लाभ, करियर प्रगति और मानसिक शांति के योग बनेंगे.
ADVERTISEMENT

1/6
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में केतु का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है. 31 मई 2026, रविवार रात 02:28 बजे केतु मघा नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करेंगे. यह गोचर 2 अगस्त 2026 तक रहेगा.

2/6
|
इस लगभग दो महीने की अवधि में कुछ राशियों को आर्थिक मजबूती, करियर में उन्नति और मानसिक शांति मिलने के संकेत हैं. खास बात यह है कि इस दौरान लोगों का झुकाव अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों की ओर भी बढ़ सकता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है.
ADVERTISEMENT

3/6
|
वृषभ राशि: केतु का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभ के नए रास्ते खोल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को स्थिरता और आय में सुधार का अनुभव होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. साथ ही धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक सोच के प्रति रुचि भी बढ़ सकती है.

4/6
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर राहत भरा समय लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. व्यापार में मुनाफा मिलने के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. इस दौरान यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

5/6
|
तुला राशि के जीवन में केतु का यह गोचर सकारात्मक बदलाव ला सकता है. करियर में तेजी से प्रगति और धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर सम्मान और पदोन्नति की संभावना है. पारिवारिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. यह समय बड़े फैसले लेने के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है.

6/6
|
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर प्रगति के नए द्वार खोल सकता है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस दौरान आध्यात्मिक या धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग भी बन सकते हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










