क्या वाकई Instagram से सकती है कमाई? जानिए रील पर 10 हजार व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं

न्यूज तक डेस्क

08 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 8 2026 11:28 AM)

Instagram आज युवाओं के लिए कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है, लेकिन Reels के व्यूज पर सीधे पैसे हर किसी को नहीं मिलते और भारत में ज्यादातर कमाई ब्रांड डील से होती है. अगर आपका कंटेंट ओरिजिनल है, एंगेजमेंट अच्छा है और आप किसी खास niche पर काम करते हैं तो Instagram से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक कमाए जा सकते हैं.

follow google news
1.

1/8

|

आज के डिजिटल दौर में Instagram सिर्फ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने का मंच नहीं रहा. यह अब युवाओं के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया बन चुका है. खासकर Reels ने कई क्रिएटर्स को कम समय में लोकप्रियता दिलाई है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि Instagram से कमाई कैसे होती है और 10 हजार व्यूज पर आखिर कितनी आय हो सकती है.
 

2.

2/8

|

Instagram से पैसा कमाने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है. सबसे पहले आपका अकाउंट Creator या Business यानी प्रोफेशनल होना चाहिए. जो भी कंटेंट आप पोस्ट करें वह पूरी तरह आपका खुद का हो, क्योंकि कॉपी या किसी और का वीडियो दोबारा अपलोड करने पर मोनेटाइजेशन नहीं मिलता. इसके अलावा Community Guidelines का उल्लंघन नहीं होना चाहिए, आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और प्रोफाइल पब्लिक होना जरूरी है.

3.

3/8

|

बहुत से लोग मानते हैं कि Instagram हर रील के व्यूज के पैसे देता है, लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है. Meta पहले Reels Bonus Program चलाता था, जिसमें कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स को व्यूज के आधार पर भुगतान किया जाता था. 

4.

4/8

|

 फिलहाल भारत में अधिकतर क्रिएटर्स की कमाई सीधे Instagram से नहीं, बल्कि ब्रांड पार्टनरशिप, स्पॉन्सर पोस्ट और एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए होती है.
 

5.

5/8

|

अगर आपका अकाउंट किसी एक्टिव बोनस प्रोग्राम का हिस्सा है, तो 10 हजार व्यूज पर कमाई ज्यादा नहीं होती. अलग-अलग रिपोर्ट्स और क्रिएटर्स के अनुभव बताते हैं कि यह रकम लगभग 20 से 100 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, अगर आपकी रील पर अच्छा एंगेजमेंट है और आपने अपनी खास कैटेगरी यानी niche मजबूत बना ली है, तो ब्रांड सहयोग से इससे कहीं ज्यादा कमाया जा सकता है.

5.

6/8

|

Instagram पर मोटी आय का मुख्य जरिया ब्रांड प्रमोशन है. जिन क्रिएटर्स के 10 से 50 हजार फॉलोअर्स होते हैं और उनकी पोस्ट पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, उन्हें एक रील या पोस्ट के लिए करीब 2 हजार से 10 हजार रुपये तक मिल सकते हैं. वहीं बड़े और लोकप्रिय क्रिएटर्स की कमाई लाखों तक पहुंच जाती है.
 

6.

7/8

|

अगर आप Instagram को कमाई का माध्यम बनाना चाहते हैं, तो किसी एक विषय पर फोकस करना बेहतर है- जैसे टेक, फैशन, फाइनेंस या एजुकेशन. ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल, सही हैशटैग और लगातार पोस्ट करना ग्रोथ के लिए जरूरी है. साथ ही, ऑडियंस के साथ जुड़ाव बनाए रखना बेहद अहम है, क्योंकि ज्यादा एंगेजमेंट ही बेहतर कमाई का रास्ता खोलता है.
 

7.

8/8

|

Instagram आज सिर्फ सोशल मीडिया ऐप नहीं बल्कि एक करियर विकल्प बन चुका है. सही रणनीति, ओरिजिनल कंटेंट और धैर्य के साथ यहां से अच्छी कमाई की जा सकती है.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp