19 अप्रैल से शुरू होंगे अच्छे दिन! शुक्र बनाएंगे 'मालव्य राजयोग', इन राशियों पर बरसेगा पैसा
न्यूज तक डेस्क
• 08:32 AM • 08 Apr 2026
19 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे शुभ 'मालव्य राजयोग' का निर्माण होगा. इसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों पर पड़ेगा. इस दौरान आर्थिक लाभ, बेहतर स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख के योग बन रहे हैं. 14 मई तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में सुख-सुविधा और वैभव के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 19 अप्रैल 2026 को शुक्र अपनी खुद की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. शुक्र का अपनी ही राशि में आना 'मालव्य राजयोग' का निर्माण करेगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है.


2/7
|
14 मई तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे, जिसका सीधा असर मेष से लेकर कर्क राशि तक के जातकों के जीवन पर पड़ेगा. आइए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
शुक्र गोचर 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
शुक्र को धन, विलासिता, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. जब शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को भौतिक सुख और खुशहाल वैवाहिक जीवन मिलता है. 19 अप्रैल की दोपहर 03:51 बजे जब शुक्र वृषभ राशि में कदम रखेंगे, तो पंचमहापुरुष योगों में से एक 'मालव्य राजयोग' बनेगा. यह योग आर्थिक संपन्नता और मान-सम्मान दिलाता है.


4/7
|
1. मेष राशि: बढ़ेगी आमदनी
मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेंगे. आपकी बातचीत का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे. हालांकि, पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होगी क्योंकि आपकी उम्मीदें उनसे बढ़ सकती हैं. परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
2. वृषभ राशि: निखरेगा व्यक्तित्व
शुक्र आपकी ही राशि के लग्न भाव में आ रहे हैं. इससे आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. सेहत अच्छी रहेगी और सुख-समृद्धि के योग बनेंगे. बस ध्यान रखें कि आलस्य को खुद पर हावी न होने दें.


6/7
|
3. मिथुन राशि: खर्चों में होगी वृद्धि
आपकी राशि के लिए शुक्र बारहवें भाव में जा रहे हैं. आप लग्जरी और शौक-मौज पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं. आर्ट्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार है. ऑफिस में या बिजनेस में बातचीत के दौरान स्पष्ट रहें, ताकि कोई गलतफहमी न हो.
ADVERTISEMENT


7/7
|
4. कर्क राशि: अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का ग्यारहवें भाव में आना किसी वरदान से कम नहीं है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी.
ADVERTISEMENT












