Shukra Gochar 2026: शुक्र का महागोचर 19 अप्रैल से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा अपार धन!
न्यूज तक डेस्क
• 04:57 PM • 05 Apr 2026
19 अप्रैल 2026 को शुक्र देव वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष में धन, विलासिता और सौंदर्य के कारक शुक्र का यह गोचर कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि के दरवाले खोलने वाला है. जानें, क्या आपकी राशि भी है इसमे शामिल है या नहीं?
ADVERTISEMENT


1/7
|
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इस समय मेष राशि में विराजमान शुक्र 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:51 बजे अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे. शुक्र के अपनी ही राशि में आने से पंचमहापुरुष योग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. ऐसे में इसका प्रभाव कई राशियों में पड़ेगा.


2/7
|
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, प्यार, शादीशुदा जिंदगी, पैसा, ऐशो-आराम और खूबसूरती का कारक माना जाता है. कुंडली में शुक्र की स्थिति महत्वपूर्ण होती है. यदि शुक्र मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. रिश्तों में मधुरता बढ़ती है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 19 अप्रैल से 14 मई 2026 तक वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे. इस लगभग एक महीने की अवधि में मालव्य राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति और जीवन में सुख-शांति की बढ़ोतरी के मामले में विशेष लाभ मिलने की संभावना है.


4/7
|
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनके दूसरे भाव में होने जा रहा है. इस दौरान पार्टनर से अपेक्षाएं बढ़ने से आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती है. हालांकि, आपकी वाणी और संवाद में मधुरता रहेगी जिससे रिश्तों को मजबूती मिलेगी. आर्थिक रूप से इनकम के नए रास्ते खुलने के योग हैं. परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
वृषभ राशि
शुक्र देव आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं. चूंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी होगा. आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा. आत्मविश्वास में बढ़ेगा, धन और सुख में बढ़ोत्तरी हो सकती है. आपको बस थोड़े आलस्य से बचने की जरूरत है.


6/7
|
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है. यह गोचर आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आप अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल पर अधिक खर्च कर सकते हैं. नौकरी या व्यवसाय में संवाद की कमी के कारण लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए इस पर ध्यान दें.
ADVERTISEMENT


7/7
|
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद खास है. शुक्र आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे इच्छा पूर्ति का भाव माना जाता है. ऐसे में आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और नेटवर्किंग के माध्यम से धन लाभ के अवसर मिलेंगे.
ADVERTISEMENT












