Shani Uday 2026: 22 अप्रैल से उदय होंगे न्याय के देवता शनि, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा तगड़ा धन लाभ!

न्यूज तक डेस्क

• 07:20 PM • 07 Apr 2026

वैदिक ज्योतिष में कर्मों का फल देने वाले शनि देव 22 अप्रैल 2026 को मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं. शनि का ये उदय मिथुन, वृष और मकर राशि के जातकों के लिए सुनहरे दिन लेकर आएगा. करियर में तरक्की से लेकर अचानक धन लाभ तक, जानें कैसे शनि की बदली चाल आपके जीवन को खुशियों से भर देगी.

follow google news
1

1/8

|

Shani dev rashi parivartan: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है. वे व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं. शनि अनुशासन, धैर्य, कड़ी मेहनत और जिम्मेदारियों के प्रतीक हैं. वे लोहा, तेल, भूमि, तकनीक और नौकरी के कारक भी माने जाते हैं. शनि का गोचर या उदय होना सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाता है.

2

2/8

|

पंचांग के अनुसार, इस समय शनि देव मीन राशि में चल रहे हैं, जो गुरु (बृहस्पति) की राशि है. 22 अप्रैल 2026 को शनि उदय होने वाले हैं. ज्योतिष में शनि का उदय होनाएक बड़ी घटना माना जाता है, क्योंकि इस समय उनका प्रभाव और ताकत बढ़ जाती है. शानि के इस उदय या गोचर से कई राशियों के जीवन पर बदलाव होते हैं.  इसका असर लोगों की जिंदगी, काम-धंधे और बिजनेस पर साफ तौर पर देखने को मिलता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां...

3

3/8

|

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का उदय उनके कर्म भाव में होने जा रहा है. यह समय आपके पेशेवर जीवन के लिए अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी वाले लोगों को प्रमोशन और उनकी सैलरी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच हैं तो कोई बेहतर अवसर आपको मिल सकता है. 

4

4/8

|

काम में सफलता के साथ-साथ मिथुन राशि वालों पर इसका बोझ बढ़ सकता है, जिससे मानसिक थकान महसूस होगी. कलीग्स के साथ मतभेद हो सकते हैं. काम की वजह से परिवार को कम समय दे पाएंगे. ऐसे में टाइम मैनेजमैंट पर ध्यान देने की जरूरत है. वहीं तनाव से बचने के लिए योग और मेडिटेशन करें.

5

5/8

|

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए शनि देव आय और लाभ के स्थान पर उदित हो रहे हैं. यह स्थिति फाइनेंशियल स्ट्रांग बनाने वाली है. आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. पुराने निवेश से फायदे के संकेत हैं. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये अच्छा समय है. घर में पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और इससे सुख-शांति बनी रहेगी.

6

6/8

|

आर्थिक लाभ के साथ ही वृष राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में बजट का ध्यान रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से पेट या गले से संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस राशिवालों का किसी करीबी से विवाद होने की आशंका है. इसलिए अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें. 
 

7

7/8

|

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं. शानि आपकी कुंडली के तीसरे भाव में उदित हो रहे हैं. इस गोचर से आप करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेसमैन के लिए ये समय लंबे समय के निवेश के लिए बेहतरीन है. 

8

8/8

|

जिम्मेदारियों के कारण मकर राशि के जातक मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं. काम की व्यस्तता के चलते निजी जीवन और रिश्तों में कुछ दूरियां आ सकती हैं. सेहत के मामले में हड्डियों या जोड़ों के दर्द के प्रति सचेत रहें. व्यायाम और परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए जरूरी है. 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp