Navpancham Rajyog 2026: 22 मार्च से इन 3 राशियों की शुरू होगी चांदी, मंगल और गुरु बदलेंगे भाग्य
न्यूज तक
• 08:28 AM • 22 Mar 2026
22 मार्च 2026 से मंगल और गुरु ग्रह मिलकर 'नवपंचम राजयोग' बनाने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस शुभ संयोग का सबसे सकारात्मक असर तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा. इससे इन राशियों को करियर में तरक्की, धन लाभ और मानसिक शांति मिलने के प्रबल योग हैं.
ADVERTISEMENT


1/5
|
22 मार्च से ग्रहों की स्थिति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा फायदा तीन खास राशियों को मिलेगा. ग्रहों के सेनापति मंगल और देवताओं के गुरु बृहस्पति मिलकर 'नवपंचम राजयोग' बना रहे हैं. यह योग ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है, जिससे तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के द्वार खुल सकते हैं.


2/5
|
क्या है नवपंचम राजयोग?
ज्योतिष गणना के अनुसार, जब मंगल और गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तब नवपंचम योग का निर्माण होता है. इस समय मंगल कुंभ राशि में हैं और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं. इन दोनों ग्रहों की कोणीय स्थिति 22 मार्च की सुबह से प्रभावी होगी, जो कई जातकों के लिए आत्मविश्वास और धन में वृद्धि लेकर आएगी.
ADVERTISEMENT


3/5
|
1. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह समय वरदान जैसा है. आपकी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. जो लोग शेयर बाजार, सॉफ्टवेयर या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा मिल सकता है. पुरानी समस्याओं का हल निकलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.


4/5
|
2. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह राजयोग तरक्की के नए रास्ते खोलेगा. अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी. भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कर्ज से मुक्ति मिलने के भी अच्छे संकेत हैं.
ADVERTISEMENT


5/5
|
3. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों में ऊर्जा और साहस का संचार होगा. मंगल आपकी ही राशि में बैठे हैं, जिससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी. व्यापारियों को नई तकनीक से लाभ होगा. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. बस ध्यान रखें कि किसी भी तरह के अहंकार या ईगो से दूर रहें.
ADVERTISEMENT












