1 अप्रैल से मचेगी महंगाई की हाहाकार! कार, AC और टीवी की कीमतों में हो सकती है 6% तक की भारी बढ़ोतरी, जानिए क्यों महंगे हो रहे हैं ये सामान

न्यूज तक डेस्क

17 Mar 2026 (अपडेटेड: Mar 17 2026 11:36 AM)

Inflation Alert: 1 अप्रैल से कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और कमजोर रुपये के चलते कार, एसी, फ्रिज और टीवी जैसे सामानों के दाम 6 प्रतिशत तक बढ़ने वाले हैं. अगर आप महंगाई के इस बोझ से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले अपनी खरीदारी पूरी करना ही समझदारी होगी.

follow google news
1.

1/9

|

अगर आप घर के लिए नया फ्रिज, एसी या अपनी पसंदीदा कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास बस कुछ ही दिन बचे हैं. 1 अप्रैल से आपकी जेब पर महंगाई का बड़ा बोझ पड़ने वाला है. रोजमर्रा की जरूरत से लेकर लग्जरी आइटम्स तक, कई चीजें अगले महीने से महंगी होने जा रही हैं. खबरों की मानें तो टीवी, फ्रिज और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में 5 से 6 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है.

2.

2/9

|

महंगाई के इस करंट के पीछे की सबसे बड़ी वजह है सामान को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (Raw Materials) की कीमतों में आई भारी तेजी. दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्लास्टिक, रेजिन और पॉलिमर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनके दाम अचानक बढ़ गए हैं. जब कंपनियों को सामान बनाना महंगा पड़ता है, तो अंत में इसका बोझ ग्राहकों की जेब पर ही डाला जाता है.

3.

3/9

|

सिर्फ कच्चा माल ही नहीं, बल्कि सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत यानी ट्रांसपोर्टेशन और शिपिंग चार्जेस भी बढ़ गए हैं. पिछले कुछ समय में माल ढुलाई की दरों में करीब 7 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसका सीधा मतलब यह है कि जो सामान पहले आपके शहर तक कम खर्च में पहुंच जाता था, अब उसे लाने के लिए कंपनियां ज्यादा पैसे चुका रही हैं, जिससे प्रोडक्ट के एमआरपी (MRP) में इजाफा होना तय है.

4.

4/9

|

ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें तो कार प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर नहीं है. कई कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं. मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी बड़ी लग्जरी कार कंपनियों ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि 1 अप्रैल से उनकी कारें करीब 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी. अब आम बजट वाली गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां भी नए रेट्स तय करने में जुटी हैं.

5.

5/9

|

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही एयर कंडीशनर और फ्रिज की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार इन पर भी महंगाई का साया है. इन प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पार्ट्स महंगे होने के कारण कंपनियां इनकी कीमतों में 5 से 6 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकती हैं. यानी अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल का इंतजार करना आपको महंगा पड़ सकता है.
 

6.

6/9

|

महंगाई की यह लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. आपके जूते, सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़े और घर को चमकाने वाला डेकोरेटिव पेंट भी अब आपकी पहुंच से दूर होने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन चीजों के दाम 9 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं. घर के रेनोवेशन से लेकर फैशन तक, हर मोर्चे पर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा.

7.

7/9

|

इस पूरी स्थिति के पीछे एक बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का कमजोर होना भी है. पिछले कुछ समय में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत गिरा है. जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशों से आयात होने वाला हर सामान महंगा हो जाता है. कंपनियों को बाहर से कंपोनेंट्स मंगाने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं, जिससे उनकी कुल लागत बढ़ जाती है और इसका असर सीधे बाजार की कीमतों पर दिखता है.
 

8.

8/9

|

अप्रैल से आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी लगभग हर बड़ी चीज के दाम बदलने वाले हैं. ट्रांसपोर्ट से लेकर कच्चे माल और करेंसी मार्केट तक, हर तरफ से बन रहे दबाव के चलते कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है. बाजार के जानकारों का मानना है कि यह बढ़ोतरी स्थायी हो सकती है क्योंकि फिलहाल लागत कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
 

9.

9/9

|

ऐसे में समझदारी इसी में है कि अगर आप कोई बड़ा निवेश या खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो उसे 31 मार्च से पहले ही निपटा लें. मार्च के आखिरी दिनों में की गई खरीदारी आपको साल भर की बड़ी बचत करा सकती है. अप्रैल आने के बाद न केवल आपके खर्च बढ़ेंगे, बल्कि बजट का गणित भी बिगड़ सकता है.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp