नेहा झा किसकी शादी में ले जा रही थी 1.5 लाख की शराब, जीजा का मोबाइल फोन कहां गया? SIT जांच में ये एंगल भी शामिल

जहांगीर आलम

• 04:24 PM • 10 Sep 2026

Neha Jha Samastipur News: 75 लीटर और करीब 1.5 लाख रुपये की शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा के मामले की जांच SIT कर रही है. जांच में सबसे बड़ा सवाल नेहा के जीजा ईशान के मोबाइल फोन को लेकर है, जो गिरफ्तारी के वक्त उनके पास नहीं मिला. SIT यह भी पता लगाने में जुटी है कि नेहा शराब किसकी शादी के लिए ले जा रही थी, हरियाणा से शराब किसके कहने पर लाई गई और ट्रेन की बोगी वाराणसी में क्यों बदली गई. जानिए जांच में सामने आए अहम सवाल.

Neha Jha SIT Investigation
Neha Jha SIT Investigation
Google CTA

सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्लैक टी-शर्ट गर्ल यानी नेहा झा काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. नेहा की समस्तीपुर स्टेशन से गिरफ्तारी से लेकर जेल जाने के बाद भी लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच SIT को सौंप दी गई है. रेल एसपी वीणा कुमारी ने SIT का गठन किया है, जिसका नेतृत्व समस्तीपुर रेल डीएसपी करेंगे. अब जांच कर रही SIT के सामने कई ऐसे सवाल खड़े हो गए है, जिनके जवाब तलाशें जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, नेहा के मोबाइल से अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. वहीं SIT के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर नेहा झा के जीजा ईशान का मोबाइल फोन कहां है? और नेहा झा किसके लिए 1.5 लाख की 75 लीटर शराब ला रही थी? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

SIT किन-किन एंगलों पर हो रही जांच?

मामले की जांच कर रहे SIT के सामने कई तरह के सवाल है. जब 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से नेहा और उसके जीजा ईशान को गिरफ्तार किया गया था, तब ईशान के पास से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला था. ऐसे में आखिर ईशान का मोबाइल फोन गया तो कहां गया? क्योंकि सूत्रों के मुताबिक, नेहा के मोबाइल फोन से कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और अब सबकी निगाहें ईशान के फोन पर ही है. 

इसके अलावा हरियाणा से समस्तीपुर तक शराब किसकी सांठगांठ से लाई गई थी? इस शराब को कहां तक पहुंचाना था? क्या कोई गिरोह तो नहीं है जो सुंदर लड़कियों का इस्तेमाल कर इस काले धंधे के नेटवर्क को आगे बढ़ा रहा है? SIT की टीम इस एंगल पर भी जांच कर रही है और इसलिए ही ईशान के फोन की खोजी हो रही है ताकि CDR की जांच हो और कुछ सुराग मिल पाएं. 

AC फर्स्ट क्लास में ब्लैक टी-शर्ट वाली गर्ल और 75 लीटर शराब...पुलिस को एटीट्यूड दिखाने वाली नेहा की फैमिली क्राइम कुंडली पता चली

'शादी के लिए शराब लाने वाले दावे की हो रही जांच'

जब नेहा ट्रेन में 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई थी, तो उसने पूछताछ में बताया था कि वह इस शराब को एक शादी के लिए ले जा रही थी. लेकिन जांच में अभी तक इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. ऐसे में SIT नेहा और उसके जीजा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है कि उसके परिवार में किसकी शादी थी? शादी कब होनी थी? कहां होनी थी? 

नेहा झा की कहानी में 25 साल का अजब संयोग, पूछताछ में पता चला परिवार का काला राज!

खंगाल जाएगा ट्रेन का चार्ट, वाराणसी में क्यों बदली गई थी बोगी?

इसके अलावा नेहा से पूछताछ होगी की आखिर वह बिना किसी वैध टिकट के फर्स्ट क्लास एसी में कैसे सफर कर रही थी? साथ ही ट्रेन के फर्स्ट क्लास के रिजर्वेशन चार्टी को भी खंगाला जाएगा कि वह जिस सीट से ट्रैवल कर रही थी वह किसके नाम पर रिजर्व थी? टीम इस एंगल से भी जांच कर रही है कि एसी फर्स्ट का ही क्यों इस्तेमाल किया गया था? वाराणसी में क्यों बोगी बदली गई?

75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा कितनी पढ़ी-लिखी है? भाई के डॉक्टर बनने वाले सपने की क्या है कहानी

पिता और बहन भी जा चुके हैं जेल

रेल पुलिस की जांच में सामने आया है कि नेहा के पिता और बहन दोनों ही पहले शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके है. जानकारी के मुताबिक नेहा के पिता संजय झा खेती-बाड़ी का काम करते थे. फिर शराब तस्करी के मामले 15 अगस्त 2024 को सिंघिया थाने पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद नेहा की बड़ी बहन निशु झा भी 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ी गई थी. 

इस मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें:

मॉडल जैसी लुक वाली नेहा झा के मामले में बड़ा अपडेट, रेल एसपी ने बताई ये अहम बात!

शराब केस में पकड़ी गई 25 साल की नेहा झा की जेल में कैसे बीत रही रातें? सामने आई ये जानकारी