एक रिचार्ज में फुल एंटरटेनमेंट, Jio दे रहा 12 OTT का एक्सेस

न्यूज तक डेस्क

• 10:32 AM • 01 May 2026

Jio के करीब ₹500 वाले प्लान में यूजर्स को रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. इसके साथ ही 5G डेटा, क्लाउड स्टोरेज और कई अतिरिक्त बेनिफिट्स इसे एंटरटेनमेंट के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं.

follow google news
1.

1/6

|

अगर आप ऐसा मोबाइल प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा भी भरपूर मिले और साथ में OTT का मजा भी, तो रिलायंस जियो का एक खास प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है. करीब 500 रुपये के इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कई शानदार फायदे दे रही है, जो इसे एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है.

2.

2/6

|

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसका डेली डेटा बेनिफिट. इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी 28 दिनों में कुल 56GB डेटा यूज करने को मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है, जिससे यह एक ऑल-राउंडर प्लान बन जाता है.
 

3.

3/6

|

अब बात करें OTT बेनिफिट्स की, तो यहां जियो ने सच में कमाल कर दिया है. इस एक प्लान के साथ यूजर्स को कई पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. इनमें ZEE5, Sony LIV, Discovery Plus, Lionsgate Play, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, FanCode, Planet Marathi और Kanchha Lannka जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इतना ही नहीं, इसमें YouTube Premium, Prime Video Mobile और JioHotstar का भी फायदा मिलता है.
 

4.

4/6

|

एंटरटेनमेंट के अलावा इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं भी दी जा रही हैं. यूजर्स को JioTV और जियो क्लाउड का एक्सेस मिलता है. साथ ही 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन, 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे बेनिफिट्स भी इसमें शामिल हैं, जो इसे और भी वैल्यू फॉर मनी बना देते हैं.
 

5.

5/6

|

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप जियो के 5G नेटवर्क वाले एरिया में रहते हैं, तो इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा. यानी तेज इंटरनेट स्पीड के साथ बिना किसी रुकावट के वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग का मजा लिया जा सकता है.

6.

6/6

|

जियो के पास एक थोड़ा सस्ता विकल्प भी मौजूद है, जिसकी कीमत 445 रुपये है. इसमें भी रोज 2GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इसमें कुछ OTT प्लेटफॉर्म जैसे Prime Video Mobile और JioHotstar शामिल नहीं हैं. ऐसे में अगर आप ज्यादा OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो 500 रुपये वाला प्लान आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp