Gold-Silver rate today: धड़ाम हो गए सोना-चांदी, दिल्ली में 11 हजार रुपए से भी नीचे आ गया सिल्वर, देखें लेटेस्ट प्राइस

न्यूज तक डेस्क

• 07:19 PM • 27 Mar 2026

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट! 24 कैरेट सोना 3300 रुपए तक सस्ता हुआ, वहीं चांदी 13,000 रुपए प्रति किलो तक गिरी. जानें दिल्ली और सराफा बाजार के ताजा भाव और विशेषज्ञों की राय.

follow google news
gold rate

1/6

|

सोने-चांदी के कीमतों में शुक्रवार (27 मार्च) को बड़ी गिरावट देखी गई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से शाम 5 बजे जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 800 रुपए तक गिरकर 1,42,942 रुपए पर पहुंच चुका है. 

gold

2/6

|

25 मार्च को 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग 1,46,205 रुपए पर हुई. शुक्रवार दोपहर 12 बजे भाव खुलते ही सोना धड़ाम हो गया और रेट 2500 रुपए तक गिर गया जो शाम होते-होते 3300 रुपए तक सस्ता हो गया. दिल्ली के सराफा बाजार की बात करें तो यहां सोना 1900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम  1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 

gold

3/6

|

चांदी की बात करें तो 1 किलो प्योर चांदी का भाव 2,34,814 से 13 हजार रुपए तक सस्ता होकर 2,21,647 प्रति किलो पर आ गया है. दिल्ली सराफा बाजार की बात करें तो चांदी 5 फीसदी तक गिरी है. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 11,250 रुपये से गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई है, जो बुधवार को 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 

gold

4/6

|

एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेल की वैश्विक कीमतें अस्थिर होने और वैश्विक तनाव के चलते चमकीली धातु के रेट पर उतार-चढ़ाव जारी है. कच्चे तेल की कीमतें कमजोर होने के कारण सौदेबाजी की खरीदारी से सोना बढ़कर लगभग 4,420 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, लेकिन बाद में वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में सुधार आने से कीमत अचानक गिर गई. 
 

gold

5/6

|

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, स्पॉट गोल्ड 37.19 डॉलर, या लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 

gold

6/6

|

यहां देखें सोने के कैरेट के हिसाब से प्रति 10 ग्राम रेट

  • 24 कैरेट: 142942 रुपए
  • 23 कैरेट: 142370 रुपए
  • 22 कैरेट: 130935 रुपए
  • 18 कैरेट: 107207 रुपए
  • 14 कैरेट: 83621 रुपए 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp