सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर
न्यूज तक डेस्क
• 01:19 PM • 13 Jul 2026
Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. MCX पर दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं. खरीदारी से पहले ताजा रेट, हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज जैसी जरूरी बातों की जानकारी जरूर लें.
ADVERTISEMENT


1/6
|
Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसका सीधा फायदा आम ग्राहकों और खरीदारों को मिल रहा है. दरअसल, सराफा बाजार में हर दिन सोने-चांदी के भाव बदल रहे हैं. आज यानी शनिवार 11 जुलाई को भी कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऐसे इससे बाजार में हलचल तेज है.


2/6
|
अगर आप इन दिनों सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये बेहद जरूरी अपडेट है. आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार 13 जुलाई को सोने की कीमतों में 0.89 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी -1.45 फीसदी की भारी कमी देखने को मिली है.
ADVERTISEMENT


3/6
|
कमोडिटी मार्केट (MCX) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 5 अगस्त की मैच्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 1,42,633 रुपये पर खुला. ये पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,43,478 रुपये पर क्लोज हुआ था. खबर लिखे जाने तक MCX पर 10 ग्राम सोना 1,42,190 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो कि शुक्रवार के मुकाबले 1,288 रुपये कम है.


4/6
|
चांदी की बात करें तो MCX पर 4 सितंबर 2026 की मैच्योरिटी वाली 1 किलोग्राम चांदी आज 2,18,648 रुपये पर खुली. शुक्रवार को ये 2,22,664 रुपये पर क्लोज हुई थी. खबर लिखे जाने तक बाजार में 1 किलोग्राम चांदी 2,19,420 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. शुक्रवार के मुकाबले चादीं 3,244 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT


5/6
|
बाजार में आई इस गिरावट के बीच अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें. दुकान पर सोने के आभूषण लेते समय सबसे पहले उस पर BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें. इसके अलावा आभूषणों पर लगने वाले मेकिंग चार्ज और GST की पूरी जानकारी दुकानदार से अवश्य लें.


6/6
|
अगर आप भविष्य में मुनाफे के लिए या निवेश लिए सोना या चांदी खरीद रहे हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें. बाजार में खरीदारी करने से पहले अलग-अलग ज्वेलर्स के पास जाकर वहां के ताजा रेट की आपस में तुलना जरूर कर लें. पूरी तरह सोच-समझकर और तसल्ली करने के बाद ही अपनी गाढ़ी कमाई का निवेश करें.
नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
ADVERTISEMENT










