SBI लेकर आया स्पेशल स्कीम, ऐसे बन जाएंगे लखपति

NewsTak

• 10:10 AM • 08 Jan 2025

SBI scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए खास 'हर घर लखपति' योजना शुरू की है. यह एक रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है, जिसमें हर महीने छोटी-छोटी बचत करके एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपनी जरूरतों के लिए एक सुरक्षित और बड़ा निवेश करना चाहते हैं.

follow google news
1

1/8

|

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए खास 'हर घर लखपति' योजना शुरू की है. यह एक रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है, जिसमें हर महीने छोटी-छोटी बचत करके एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपनी जरूरतों के लिए एक सुरक्षित और बड़ा निवेश करना चाहते हैं.

2

2/8

|

SBI की 'हर घर लखपति' योजना उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो नियमित रूप से एक निश्चित राशि जमा करके बड़ा फंड बनाना चाहते हैं. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 से 10 साल तक है. यानी निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार 3 साल से लेकर 10 साल तक का विकल्प चुन सकते हैं. छोटी-छोटी बचत पर मिलने वाले ब्याज के साथ एक बड़ा अमाउंट मैच्योरिटी के समय मिलेगा, जिसका इस्तेमाल बच्चों की शिक्षा, शादी या अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है. 

3

3/8

|

इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें हर उम्र का व्यक्ति खाता खोल सकता है. 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे, जो खुद साइन कर सकते हैं, वे अपना खाता खोल सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए यह खाता उनके माता-पिता या अभिभावक की मदद से खोला जा सकता है. सीनियर सिटिजंस भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 

4

4/8

|

ब्याज दरें: 7.25% तक का फायदा, 'हर घर लखपति' योजना में मिलने वाली ब्याज दरें ग्राहकों की श्रेणी और मैच्योरिटी पीरियड के आधार पर तय की जाती हैं. आम निवेशकों को 6.75% ब्याज मिलता है. सीनियर सिटिजंस को 7.25% ब्याज का फायदा मिलता है. एसबीआई कर्मचारियों के लिए ब्याज दर 8% तक है. यह योजना निवेशकों को बेहतर रिटर्न प्रदान करती है, जिससे वे अपनी छोटी बचत को बड़ा बना सकते हैं. 

5

5/8

|

यदि आप इस योजना के जरिए 1 लाख रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो 3 साल के मैच्योरिटी पीरियड के लिए हर महीने ₹2,500 जमा करना होगा. मैच्योरिटी के समय, ब्याज सहित आपको ₹1 लाख मिलेंगे.  

6

6/8

|

वहीं, अगर आप 10 साल का विकल्प चुनते हैं, तो आपको हर महीने केवल ₹591 जमा करना होगा. मासिक किस्त का कैलकुलेशन खाते की शुरुआत में लागू ब्याज दर के अनुसार किया जाएगा. 

7

7/8

|

खाते में किस्त भरने में देरी पर पेनाल्टी का प्रावधान, अगर कोई ग्राहक समय पर मासिक किस्त जमा नहीं करता है, तो उस पर पेनाल्टी लगती है. ₹100 की किस्त पर ₹1.50 से ₹2 तक लेटफीस लगाई जाती है. अगर लगातार 6 महीनों तक किस्त नहीं भरी जाती है, तो खाता बंद कर दिया जाएगा और जमा राशि सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी. 

8

8/8

|

अकाउंट कैसे खोलें?....'हर घर लखपति' योजना में खाता खोलने के लिए ग्राहक अपनी नजदीकी SBI शाखा में जा सकते हैं. यह योजना छोटे निवेशकों के लिए बड़ी बचत का बेहतरीन अवसर है.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp