भोपाल की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है. ट्विशा की मां के साथ आखिरी चैट सामने आई है. ट्विशा और उसकी मां के बीच ये बातचीत मौत से 5 दिन पहले की है. इस चैट में ट्विशा पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा रही है. ट्विशा चैट में कह रही है- 'मुझे यहां से ले चलो...ये घटिया लोग है.'
ADVERTISEMENT
7 मई को अपनी मां से व्हाट्सएप चैट में ट्विशा आगे लिखती हैं- 'बहुत परेशान हूं… ये लोग बहुत घटिया हैं। शक करते हैं। समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है'. ट्विशा ने मां से वहां से ले जाने की गुहार भी लगाई थी. उसने लिखा था, ''मुझे यहां से आकर ले जाओ… ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे.'' यही नहीं चैट में ट्विशा ने एक जगह अपनी मां को लिखा है 'मेरा जीवन नरक हो गया है...ये लोग बहुत निर्दयी है. समर्थ ठीक से मुझसे बात नहीं करता है’'.
क्या है ये पूरा मामला और कौन हैं ट्विशा शर्मा ?
ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) एक पूर्व मॉडल, ब्यूटी पीजेंट विनर, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर थीं. इनकी हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई अपनी संदिग्ध मौत काफी चर्चा में है. मायके वालों ने इनके पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पता चला कि ट्विशा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स ने बिना फंदे की जांच के लिए पीएम कर दिया. यही नहीं डॉक्टर्स ने शुरूआती जांच रिपोर्ट भी सौंप दी. पोस्टमार्टम वाला पूरा मामला यहां जानें
पिता बिजनेसमैन, भाई मेजर...ट्विशा खुद 'मिस पुणे' रह चुकी हैं
ट्विशा शर्मा ग्लैमर जगत का हिस्सा रह चुकी थीं. उन्होंने 'मिस पुणे' (Miss Pune) का खिताब जीता था और वह एक पूर्व मॉडल व एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती थीं. वह एक MBA ग्रेजुएट थीं और नोएडा में कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम कर चुकी थीं. वह सोशल मीडिया (विशेषकर इंस्टाग्राम) पर काफी सक्रिय थीं और अपने लाइफस्टाइल व फैशन से जुड़े कंटेंट शेयर करती थीं. ट्विशा मूल रूप से नोएडा (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थीं. उनके पिता बिजनेसमैन हैं और उनका भाई भारतीय सेना (Indian Army) में मेजर के पद पर तैनात है.
समर्थ सिंह से प्यार फिर लव मैरिज
दिसंबर 2025 में उन्होंने भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से लव मैरिज किया था. शादी के बाद वह भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में रह रही थीं. ट्विशा और समर्थ की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी की थी.
शादी के 5 महीने बाद ट्विशा की हो गई संदिग्ध मौत
शादी के महज 5 महीने बाद, 12 मई 2026 की रात को 33 वर्षीय ट्विशा का शव उनके भोपाल स्थित घर में फंदे से लटका मिला. उनके परिवार का आरोप है कि ट्विशा को उनके पति समर्थ सिंह (पेशा- वकील) और सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जिला जज) द्वारा 20 लाख रुपये दहेज के लिए गंभीर रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने और जबरन गर्भपात (Abortion) की बात सामने आने के बाद इस मामले ने एक हाई-प्रोफाइल 'दहेज हत्या' (Dowry Death) का रूप ले लिया है, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया है.
ADVERTISEMENT


