सहवाग और आरती के रिश्ते में आ गई खटास? अनफॉलो करने के बाद उठे सवाल

NewsTak

24 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 24 2025 9:50 AM)

Virender Sehwag: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गई हैं. दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

follow google news
1

1/8

|

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गई हैं. दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं. वहीं, आरती ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है. 

2

2/8

|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावा किया जा रहा है कि 20 साल की शादी के बाद यह कपल तलाक लेने पर विचार कर रहा है. हालांकि, अब तक सहवाग या आरती की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह बातें महज कयास लगाई जा रही हैं.  

3

3/8

|

सहवाग और आरती द्वारा इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर इस एक्टिविटी के बाद उनके रिश्ते में दरार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. पिछले साल दिवाली के दौरान सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें सिर्फ उनके बड़े बेटे आर्यवीर नजर आए थे. इस पोस्ट ने भी इन अफवाहों को हवा दी थी.  

4

4/8

|

वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. उनकी पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी, जब सहवाग मात्र सात साल के थे और आरती पांच साल की. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. 21 साल की उम्र में सहवाग ने आरती को प्रपोज किया. शुरुआत में उनके परिवारवालों ने दोनों के दूर के रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया.  

5

5/8

|

साल 2004 में, दोनों ने दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली के निवास पर एक भव्य समारोह में शादी की. यह कपल दो बेटों के माता-पिता हैं. 2007 में उनके बड़े बेटे आर्यवीर का जन्म हुआ और 2010 में उनके छोटे बेटे वेदांत ने जन्म लिया.  

6

6/8

|

वीरेंद्र सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को अपने 37वें जन्मदिन पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की. उनके शानदार करियर में 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं. सहवाग ने कुल 17,000 से अधिक इंटरनेशनल रन बनाए और ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 136 विकेट भी लिए.  

7

7/8

|

उनका टेस्ट करियर बेहद सफल रहा, जिसमें उन्होंने 8,586 रन बनाए और 40 विकेट लिए. वनडे में उनके नाम 8,273 रन और 96 विकेट हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 394 रन बनाए. आईपीएल में सहवाग ने 104 मैचों में 2,728 रन और 6 विकेट हासिल किए.  

8

8/8

|

सहवाग और आरती के रिश्ते को लेकर उठ रही इन अटकलों की सच्चाई क्या है, यह तो समय ही बताएगा. फिलहाल, फैंस उनके रिश्ते को लेकर सकारात्मक खबरों का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp