1 April से लागू हो सकते हैं नए Tax Rules, आपकी सैलरी पर सीधा असर! सामने आए ये पांच बदलाव
न्यूज तक डेस्क
14 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 14 2026 3:17 PM)
New Tax Rules: 1 अप्रैल से प्रस्तावित नए Income Tax Rules में free gifts limit, children allowances, food coupons और HRA जैसे कई नियमों में बदलाव की बात सामने आई है, जिससे salaried लोगों पर सीधा असर पड़ सकता है. हालांकि ये अभी draft में हैं, इसलिए final लागू होने से पहले इन नियमों में बदलाव संभव है.
ADVERTISEMENT

1/5
|
1 अप्रैल से नए इनकम टैक्स रूल्स लागू होने की चर्चा तेज हो गई है. अगर आपकी हर महीने सैलरी आती है, तो ये बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं. फिलहाल ये नियम ड्राफ्ट स्टेज में हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे important changes propose किए गए हैं जिन्हें जानना हर सैलरी वाले व्यक्ति के लिए जरूरी है.

2/5
|
सबसे पहला बदलाव कंपनी से मिलने वाले फ्री गिफ्ट को लेकर है. पहले कर्मचारी को 5,000 तक के गिफ्ट्स पर टैक्स नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ाकर 15,000 करने का प्रस्ताव है. यानी अब आप ज्यादा वैल्यू के गिफ्ट टैक्स फ्री ले सकते हैं, जिससे कर्मचारियों को सीधा फायदा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

3/5
|
दूसरा बड़ा बदलाव Children Allowances में देखने को मिल सकता है. पहले चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस सिर्फ ₹100 प्रति माह प्रति चाइल्ड था, जिसे बढ़ाकर 3,000 करने का प्रस्ताव है. वहीं हॉस्टर अलाउंस भी 300 रुपये से बढ़ाकर 9,000 प्रति माह प्रति बच्चा किया जा सकता है. इसका मतलब है कि बच्चों की पढ़ाई और रहने के खर्च पर अब पहले से ज्यादा tax relief मिल सकता है.

4/5
|
तीसरा change food coupons से जुड़ा है. Sodexo जैसे food coupons की tax-free limit को बढ़ाकर ₹200 per meal करने का प्रस्ताव रखा गया है. अगर यह लागू होता है, तो कर्मचारियों को daily meal benefits पर बेहतर tax savings मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

5/5
|
चौथा बदलाव HRA Exemption से संबंधित है. Old tax regime में HRA की calculation basic salary के percentage पर निर्भर करती थी, जहां metro cities के लिए 50% तक exemption मिलता था. अब इस metro list में कुछ और बड़े शहरों को शामिल करने का प्रस्ताव है, जिससे उन शहरों में रहने वाले कर्मचारियों को ज्यादा tax benefit मिल सकता है.
ADVERTISEMENT










