iPhone से Android में डेटा भेजना अब हुआ बेहद आसान, ये नया फीचर बन सकता है यूजर्स का फेवरेट

न्यूज तक डेस्क

• 01:37 PM • 13 Feb 2026

Apple ने iOS 26.3 अपडेट जारी किया है, जिसमें बग फिक्स और सिस्टम स्टेबिलिटी सुधार के साथ iPhone और Android के बीच आसान डेटा शेयरिंग का नया टूल दिया गया है. अब यूजर्स की नजरें iOS 26.4 पर हैं, जिसमें AI पावर्ड Siri और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स आने की उम्मीद है.

follow google news
1.

1/7

|

Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 26.3 अपडेट रिलीज कर दिया है. यह अपडेट सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है, बल्कि iPad, MacBook, Apple Watch, Apple TV और Vision हेडसेट के लिए भी उपलब्ध कराया गया है. इस बार कंपनी ने नए और बड़े फीचर्स जोड़ने के बजाय सिस्टम को ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद बनाने पर ध्यान दिया है. यानी अगर आपके डिवाइस में छोटे-मोटे बग या परफॉर्मेंस से जुड़ी दिक्कतें थीं तो अब उनका असर कम देखने को मिल सकता है.

2.

2/7

|

इस अपडेट की सबसे खास बात एक नया टूल है जो iPhone और Android के बीच डेटा शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा सरल बना देगा. अब यूजर्स सिर्फ अपने iPhone को Android फोन के पास लाकर ऐप्स, फोटो, मैसेज और कॉन्टैक्ट जैसी जरूरी चीजें ट्रांसफर कर सकेंगे.
 

3.

3/7

|

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में Google ने भी संकेत दिया था कि Apple का AirDrop फीचर Android डिवाइसेस पर सपोर्ट कर सकता है. ऐसे में दोनों प्लेटफॉर्म के बीच डेटा शेयरिंग का अनुभव पहले से ज्यादा सहज होने की उम्मीद है.
 

4.

4/7

|

हालांकि iOS 26.3 एक स्टेबिलिटी अपडेट माना जा रहा है. लेकिन टेक दुनिया की निगाहें अब अगले वर्जन यानी iOS 26.4 पर टिक गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें AI से लैस एक नया Siri देखने को मिल सकता है, जो Google के Gemini मॉडल का इस्तेमाल करेगा.
 

5.

5/7

|

साथ ही Siri के बैकएंड सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यह यूजर की जरूरतों को बेहतर समझ सकेगी. इतना ही नहीं, यह इन-ऐप और अलग-अलग ऐप्स के बीच एक्शन लेने में भी ज्यादा स्मार्ट हो सकती है जिससे रोजमर्रा के काम और आसान हो जाएंगे.
 

6.

6/7

|

iOS 26.4 में एक नया सुरक्षा फीचर जोड़े जाने की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि Apple एक ऐसा वैलिडेशन सिस्टम ला सकता है जो Apple ID और iCloud का एक्सेस देने से पहले डिवाइस की सुरक्षा जांच करेगा. अगर सिस्टम को लगे कि फोन से छेड़छाड़ की गई है या उसे जेलब्रेक किया गया है तो वह Apple की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा.

7.

7/7

|

iOS 26.3 जहां डिवाइस को ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद बनाने की दिशा में कदम है, वहीं आने वाला अपडेट यूजर्स को स्मार्ट फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी का अनुभव दे सकता है. अब देखना होगा कि Apple अपने अगले अपडेट में इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp