कानपुर के 63 साल के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पार्टी वाली कहानी सामने आई है. हत्याकांड की रात यानी 5 सितंबर को क्या-क्या हुआ ? पार्टी में बेटे और बहू सबसे पहले क्यों पहुंच गए और सबसे बाद क्यों लौटे ? बहू शालू का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो पति सुब्रत के साथ बेफिक्र होकर डांस कर रही है. जांच में पता चला है कि हत्या वाली रात सालू और सुब्रत बेटे के साथ रात करीब 10:30 बजे कॉस्मोजिन लाउंज पहुंच गए थे. पार्टी करीब 11:30 बजे शुरू होनी थी.
ADVERTISEMENT
पार्टी में करीब 20-25 लोग दिखाई दे रहे हैं. शालू पति सुब्रत के साथ 'तुम तो धोखेबाज हो वादा करके...' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है. उसके चेहरे पर ऐसा कोई भाव नहीं है जिससे लगे कि वो टेंशन में है. वो बेफिक्र होकर डांस कर रही है. कॉस्मोजिन लाउंज के मैनेजर ने भी यही बताया. पार्टी में सॉन्ग प्ले कर रहे डीजे ने बताया कि शालू और सुब्रत हर गाने पर लगातार डांस कर रहे थे.
विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिनों में दंपति के 330 कॉल और CCTV से जुड़े नए एंगल आए सामने
पार्टी 2 बजे तक चलती है पर उस रात...
डीजे ने बताया कि आमतौर पर ये पार्टी रात 2 बजे तक चलती है पर उस रात शालू और उनके साथ मौजूद लोगों की रिक्वेस्ट पर गाना और बजा और पार्टी रात 3 बजे तक चली. पार्टी के बाद जब शालू और सुब्रत घर लौटे तो फ्लैट का दरवाजा खुला था. अंदर विनीत मिनोचा की लाश पड़ी थी. दोनों के होश उड़ गए. दोनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
CCTV देने में बहू ने की आनाकानी
पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में जब सीसीटीवी का एक्सेस मांगा गया तो शालू ने आनाकानी किया था. हालांकि बाद में उन्होंने एक्सेस दे दिया. सीसीटीवी में आरोपी फ्लैट के भीतर जाते और बाहर निकलते दिख रहे हैं.
उस रात विनीत मिनोचा कहां थे ?
जब रात 10:30 के बाद सुब्रत और शालू फ्लैट से पार्टी के लिए निकले तो कथित रूप से शालू ने आरोपी विशाल और उसके साथी को अंदर बिना एंट्री के आने के लिए गार्ड को फोन किया था. उसके बाद दोनों निकल गए. बताया जा रहा है कि आरोपी रात करीब 10 बजे फ्लैट में दाखिल हुए और छुप गए. आरोपी करीब 72-75 मिनट तक फ्लैट के अंदर रहे. इधर रात करीब पौने 11 बजे के आसपास विनीत मिनोचा लौटे और फ्लैट में दाखिल हुए.
क्या शालू है हत्याकांड की मास्टरमाइंड ?
सवाल ये है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड शालू है ? चूंकि आरोपी विशाल ने शालू का नाम लिया है. उसने पुलिस को बताया है कि शालू ने ही उसे 6 लाख रुपए ऑफर किया था जान लेने के लिए. यहीं नहीं आरोपी ने ये भी कहा कि शालू ने उससे कहा था कि यदि पकड़े जाओ तो मेरा नहीं पति सुब्रत का नाम लेना. गार्ड ने बताया कि शालू मैडम का फोन आया था और उन्होंने कहा था कि दो लोग आएंगे. उन्हें बिना रजिस्टर में एंट्री किए आने देना. शालू और विशाल के बीच हत्याकांड के 21 दिन पहले वाट्सएप पर 49 मैसेज हैं जो डिलीट कर दिए गए हैं. पुलिस इन मैसेज को रिकवर करने में लगी है. पुलिस ने ये भी बताया कि शालू ने शुरूआत में घर के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देने में आनाकानी की थी. पुलिस ने शालू को गिरफ्तार तो कर लिया है पर अभी भी जांच जारी है. इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT


