बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश को बड़ा झटका, पार्टी के बड़े नेता ने छोड़ दिया साथ
JDU Leader Resignation: बिहार चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता नवीश कुमार नवेंदु ने पार्टी में "जमाई पॉलिटिक्स" और कोटा सिस्टम का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है.
ADVERTISEMENT

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
JDU Leader Resignation: बिहार में आगामी नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म होने वाला है. बिहार की हर एक पार्टी चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है और अपना वोट बैंक जुटाने का प्रयास अभी से ही कर रही है. इसी बीच CM नीतीश कुमार को एक जोरदार झटका मिला है. JDU के एक बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कौन हैं वो नेता और क्यों हो रही है चर्चा?
