BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: 12वीं आर्ट्स की टॉपर अंकिता कुमारी की मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश
BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: बिहार में 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. आर्ट्स संकाय में अंकिता को हिंदी और संस्कृत में गजब के अंक हासिल हुए हैं. अंकिता और शकीब शाह के अंक बराबर है. दोनों ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर- न्यूज तक.
BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: बिहार बोर्ड (BSEB) की 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम की अंकिता कुमारी ने प्रदेश में टॉप कर अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया है. अंकिता ने 500 में से 473 अंक हासिल किए हैं. अंकिता को 94.6 फीसदी अंक मिला है. अंकिता और शकीब शाह के मार्क्स बराबर हैं. ऐसे में आर्ट्स स्ट्रीम में दोनों को पहले स्थान पर रखा गया है.