बिहार के सरकारी स्कूलों पर ऑनलाइन निगरानी: अनुशासन और पढ़ाई से समझौता नहीं
बिहार के सरकारी स्कूलों में अब अनुशासन और पढ़ाई से समझौता नहीं होगा. शिक्षा विभाग ने रोजाना ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू की है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
बिहार के सरकारी स्कूलों में अब अनुशासन और पढ़ाई से समझौता नहीं होगा. शिक्षा विभाग ने स्कूलों की रोजाना ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू कर दी है. खास बात यह है कि अब स्कूलों की गतिविधियों की तस्वीरें खिंचवाकर हर दिन जांच की जा रही है. किस स्कूल में प्रार्थना हुई, कितने बच्चे-शिक्षक मौजूद रहे और पढ़ाई कैसे हुई, सबका फोटो सबूत विभाग तक पहुंच रहा है. इतना ही नहीं स्कूल देर से आने वालों की भी अब इंट्री नहीं हो सकेगी.