डायल-112 ने बचाई लाखों जिंदगियां, अब पटना समेत पूरे बिहार में 14 मिनट में पहुंच रही पुलिस
बिहार पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने अब तक 43 लाख से ज्यादा नागरिकों को मदद पहुंचाई है. इस वर्ष 8 लाख से अधिक लोगों को समय पर सहायता मिली.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
बिहार पुलिस का डायल-112 आपातकालीन नंबर सामान्य विधि-व्यवस्था संभालने के साथ ही आम लोगों को हर तरह से मदद करने में भी जुटा हुआ है. 2022 में डायल-112 सेवा की शुरुआत की गई थी. अब तक इसके जरिए 43 लाख से अधिक नागरिकों को आपातकालीन सहायता पहुंचाई जा चुकी है. इस वर्ष अब तक 8 लाख से अधिक लोगों को आपात समय में सहायता मुहैया कराई जा चुकी है. यह जानकारी एडीजी (संचार एवं तकनीकी सेवा) एनके आजाद ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.