नीतीश कुमार ने अब अशोक चौधरी पर ले लिया बड़ा फैसला, JDU में दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने यानों पार्टी जेडीयू में एक सप्ताह के अंदर दो दलित चेहरों को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. पहले राष्ट्रीय जनता दल से आए श्याम रजक को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी...

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चौंकाने वाले फैसले के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने चौकाने वाला फैसला लेते हुए अशोक चौधरी को जनता दल यूनाइटेड में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. इससे पहले अशोक चौधरी के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल मचा था. जिसमें अशोक चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर 'बढ़ती उम्र' का जिक्र करते हुए बहुत कुछ छोड़ देने की बात कही. इसे सोशल मीडिया पर लोगों ने सीएम नीतीश कुमार से जोड़ दिया था.