पप्पू यादव ने NHAI अधिकारी को फोन पर हड़काया, बोले- ...खोरी खत्म हो जाएगा दो मिनट में, ऑडियो वायरल

Pappu Yadav Viral Audio: बिहार में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह NHAI अधिकारी को धमकाते सुनाई दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

पप्पू यादव का NHAI अधिकारी से विवादित ऑडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पप्पू यादव और NHAI अधिकारी का कथित ऑडियो
Google CTA

Pappu Yadav Viral Audio: बिहार में इस साल चुनाव से पहले अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं. जुलाई के अंत में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का पंचायत सचिव के साथ फोन कॉल पर तनातनी का मामले सामने आया था जो कि खूब वायरल हुआ था. उसी तरह का एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो कांग्रेस सांसद पप्पू यादव का है जिसमें वह एक NHAI के अधिकारी को धमकाते हुए सुनाई दे रहे है. आइए जानते है इस वायरल ऑडियो की पूरी कहानी.