भाई वीरेंद्र के वायरल ऑडियो में नया मोड़, पंचायत सचिव ने विधायक जी को फिर किया था फोन, जानें क्या हुई बातचीत

Vidhayak Sachiv Controversy: भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के वायरल ऑडियो में नया मोड़, सचिव संदीप कुमार ने फिर से विधायक को फोन कर मांगी माफी, जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.

ADVERTISEMENT

विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के वायरल ऑडियो विवाद में नया मोड़
विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के वायरल ऑडियो विवाद में नया मोड़
Google CTA

Vidhayak Sachiv Controversy: बिहार में विधायक जी और पंचायत सचिव के मामले ने तूल पकड़ रखा है. पहले मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के धमकाने और फिर पंचायत सचिव संदीप कुमार के हड़काने का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में विधायक भाई वीरेंद्र तब भड़क जाते है जब पंचायत सचिव उन्हें उनके नाम से नहीं पहचान पाता है. फिर विधायक जी सचिव को जूता से मारने की बात कहते है और दोनों में आगे जमकर बहस होती है.