आठवां वेतन आयोग: अधर में लटका केंद्रीय कर्मचारियों का 'बोनस', किस वजह से हो रही देरी?
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के प्रशासनिक सेटअप के लिए अंडर सेक्रेटरी स्तर के चार पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने आवेदन की समय सीमा को तीसरी बार बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है.
ADVERTISEMENT

8th Pay Commission
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर दस साल पर आने वाले 'होली-दिवाली' जैसे आठवें वेतन आयोग का इंतजार लंबा होता जा रहा है. सरकार द्वारा जनवरी 2025 में इसके गठन की घोषणा के बावजूद, अब तक न तो वेतन आयोग का गठन हुआ है और न ही इसके प्रशासनिक ढांचे के लिए जरूरी नियुक्तियां पूरी हो पाई हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, वेतन आयोग के लिए अंडर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की भर्ती में लगातार देरी हो रही है, जिससे 1 जनवरी, 2026 से सिफारिशें लागू होने की संभावना कम होती जा रही है.
