gold-Silver Price: सोने का भाव 1 लाख रुपए से आया नीचे, चांदी की चमक बरकरार
आज 14 अगस्त 2025 को सोने और चांदी के दाम में हल्की गिरावट के बाद फिर उछाल आया. जानें 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट रेट और मार्केट ट्रेंड.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
इस कारोबारी सप्ताह की शुरूआत सोने और चांदी के भाव में नरमी से शुरू हुई थी. हालांकि सोने और चांदी ने फिर उछाल भरी. गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 100097 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 99971 रुपए हो गया. चांदी में भी मामूली बदलाव आया है. ये बदलाव न के बराबर ही है. बुधवार को चांदी का भाव जहां प्रति किलो 115275 रुपए था वहीं गुरुवार को 115100 रुपए हो गया.
