Gold Silver Price Update: 2025 में सोने ने 63% तो चांदी ने 125% का दिया रिटर्न , वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने चांदी को लेकर की भविष्यवाणी!
Gold Silver Price Update: साल 2025 में चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए 125% का रिटर्न दिया, जबकि सोना 63% चढ़ा. इस जबरदस्त तेजी पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने चांदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. जानिए चांदी की बढ़ती मांग की वजह और 2026 का आउटलुक.
ADVERTISEMENT

Silver price forecast 2026
साल 2025 को अगर कोई एक धातु परिभाषित कर रही है, तो वो है चांदी. जहां सोना हमेशा से निवेशकों का फेवरेट रहा है, वहीं इस साल चांदी ने सोने की चमक को भी पीछे छोड़ दिया है. और अब इस तेजी पर बड़ी बात कही है देश के जाने-माने उद्योगपति और अनिल अग्रवाल, जो वेदांता ग्रुप के चेयरमैन हैं. अनिल अग्रवाल ने चांदी पर बड़ी भविष्यवाणी की है. सोना-चांदी के इस एपिसोड में आज जानेंगे अनिल अग्रवाल का क्या कहना है, चांदी में और तेजी आएगी या गिरावट और 2026 में चांदी की कीमत क्या रहने वाली.