Gold-Silver Rate today: सरकार के इस फैसले से सोना हुआ सस्ता, ग्राहकों की हो गई मौज!

Gold-silver rate today: क्रिसिल (Crisil) की एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि चालू वित्त वर्ष में सोने की बिक्री से ज्वेलर्स के रेवेन्यू में 17 से 19 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना-चांदी सस्ता, सर्राफा बाजारों में रौनक.

बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम होने से खरीददारों को मिल रहा फायदा.

सोने-चांदी का भाव (Gold-silver rate today) पिछले सप्ताह के मुकबाले अभी कम है. पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 71,931 रुपए तक पहुंच गया था. वहीं बुधवार 11 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 71,590 रुपए प्रति ग्राम पर टूटा है. ध्यान देने वाली बात है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 6% करने का ऐलान किया गया था. बजट पेश होने से पहले 22 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 75,210 रुपए प्रति ग्राम था.