Personal Finance: होम लोन या कार लोन ले रहे हैं तो कर लें ये काम, EMI की नहीं होगी टेंशन, ब्याज भी कर सकते हैं जीरो

Home loan Tips : राज इस बात से परेशान हैं कि नौकरी चली गई तो EMI कैसे जमा होगी. वो ये भी कैलकुलेट कर रहे हैं कि 50 लाख रुपए के फ्लैट के लिए उन्हें 20 साल में 39 लाख के करीब ब्याज देना पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

Home Loan Updates: होम लोन, कार लोन ले रहे हैं तो आपको EMI की चिंता लाजिमी है. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों अपनी जॉब और EMI को लेकर परेशान होते रहते हैं. कुछ ऐसी ही हालत राज की भी है. राज एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उन्होंने 50 लाख रुपए का एक फ्लैट खरीदा है. उन्होंने 15 लाख का डाऊन पेमेंट किया है और 35 लाख रुपए लोन लिया है. इनकी मंथली EMI 30,000 रुपए है. इन्हें 20 साल तक EMI जमा करनी है.