SEBI ने IPO के लिए नया नियम बनाया, अब कारोबारियों के लिए रास्ता हुआ और आसान

SEBI IPO rules: सेबी के सख्त रूल्स के चलते कंपनियों को IPO लाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है पर शायद अब ऐसा न करना पड़े.

ADVERTISEMENT

SEBI ने IPO के लिए नया नियम बनाया, अब कारोबारियों के लिए रास्ता हुआ और आसान
SEBI ने IPO के लिए नया नियम बनाया, अब कारोबारियों के लिए रास्ता हुआ और आसान
google news

SEBI IPO Rule changes: भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के दौर ने ऐसी तमाम कंपनियों को भी बाजार का रुख करने को मजबूर किया है जो अभी तक बाजार से दूर थीं. जो कंपनियां लिस्टेड नहीं थीं उन्होंने फटाफट प्राइमरी मार्केट में एंट्री करने या कहिए कि IPO लाने की तैयारी कर ली. कई कंपनियों के IPOs को न सिर्फ इन्वेस्टर्स का अच्छा रेस्पॉन्स तगड़े सब्सक्रिप्शन के तौर पर मिला, बल्कि कइयों की लिस्टिंग भी इश्यू प्राइस से जबरदस्त प्रीमियम पर हुई. और इसी के चलते 2023 IPO के लिए बंपर साल बन गया. कंपनियों ने 2023 में 49,000 करोड़ रुपए की मोटी पूंजी IPO से जुटा ली.