Gold Silver Price Update: 2025 की तरह 2026 में भी चांदी करेगी कमाल, आखिर क्यों अचानक बढ़ रहें इसके दाम?
Gold Silver Price Update: 2025 में रिकॉर्ड 160% की छलांग लगाने वाली चांदी 2026 में भी निवेशकों को चौंकाने के लिए तैयार दिख रही है. सप्लाई की भारी कमी, सोलर एनर्जी, AI, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. जानिए आखिर क्यों एक्सपर्ट 2026 में चांदी के 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की भविष्यवाणी कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
जिस धातु को सालों तक लोग गरीब आदमी का सोना कहते रहे, उसी चांदी ने 2025 में ऐसा धमाका किया कि पूरी दुनिया के निवेशक चौंक गए. सिर्फ एक साल में 160 फीसदी की छलांग, सोने से भी तेज रफ्तार और अब बड़े-बड़े बैंक कह रहे हैं चांदी अभी रुकी नहीं है. सवाल सिर्फ ये नहीं है कि चांदी क्यों भागी, बल्कि असली सवाल ये है कि, क्या 2026 में चांदी इतिहास रचने वाली है? क्या 100 डॉलर प्रति औंस अब सिर्फ सपना नहीं रहा? सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में समझते हैं पूरी बात