छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर क्या बोले अमित शाह; यहां जानें पूरी बात
Amit Shah in Lok Sabha- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि देश में वामपंथी…
ADVERTISEMENT

आतंकवाद और नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार में वामपंथी उग्रवाद, नक्सलवाद सिमट कर रह गया है.
शाह ने कहा, “वामपंथी उग्रवाद पर हमने नकेल कसा. 2014 से वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. पहले हमारी सरकार ने वहां विकास पहुंचाया, वहां बिजली पहुंचाई.” शाह ने नक्सलग्रस्त इलाकों में लगातार सुरक्षाबलों के कैंप खोलने की भी बात कही. उन्होंने बताया कि एनआईए औऱ ईडी को भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जोड़ा गया. बस्तर बटालियन बनाई गई.
आज तीन जिलों में सिमट गए नक्सली
शाह ने कहा कि वामपंथ उग्रवाद जब आया तब वे काठमांडू से तिरुपति तक का स्वप्न देखते थे. लेकिन आज वे तीन जिलों तक सिमट कर रह गए हैं. उनका दायरा पहले झारखंड, बिहार, ओड़िसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक था. मगर आज ये केवल छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में ही बचे हुए हैं.
