सरकारी स्कूल में परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना, भड़के परिजन, 78 बच्चों को लगानी पड़ी एंटी-रेबीज वैक्सीन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील को कुत्ते द्वारा जूठा किए जाने के बावजूद बच्चों को परोसा गया. घटना के बाद 78 छात्रों को एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया.

ADVERTISEMENT

Chattisgarh Mid day meal
Chattisgarh Mid day meal
google news

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्थित एक सरकारी स्कूल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल यहां के मिड-डे-मील के खाने को एक आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया था. बावजूद इसके यही भोजन यहां के बच्चों को खिला दिया गया. जब खाने को कुत्ते से छुए जाने की बात सामने आई तो एहतियात बरतते हुए 78 छात्रों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.