भारत में पहली बार स्वदेशी रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम से टेली-सर्जरी का होगा LIVE प्रदर्शन

राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (RGCIRC) 11 नवंबर 2025 को भारत की पहली स्वदेशी रोबोटिक टेली-सर्जरी का प्रदर्शन करेगा. इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाइव दिखाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

कैंसर उपचार और अनुसंधान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (RGCIRC) भारत के पहले स्वदेशी रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का उपयोग करते हुए टेली-सर्जरी का प्रदर्शन करने जा रहा है. यह डेमोंस्ट्रेशन 11 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे होगा.