CBSE 12th टॉपर 2025: मेरठ के करन पिलानिया ने 99.8% अंक पाकर किया टॉप, BSF में देश की सेवा कर रहे पिता
cbse 12th topper karan pilania marksheet: करन के पिता बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में हैं और जम्मू में पोस्टेड हैं. करन ने बताया कि वे रात को फोन करते थे और पढ़ने के लिए मोटिवेट करते थे. पूरे दिन वो ड्यूटी पर मुस्तैद रहते थे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
उत्तर प्रदेश के मेरठ के करन पिलानिया ने 500 में से 499 अंक हासिल अपने माता-पिता और शहर का नाम रौशन कर दिया है. करन ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में पढ़ाई कर ये मुकाम हासिल किया है. करन के पिता बबलू सिंह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में हैं. वे इस समय जम्मू में तैनात हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव, मिसाइल और ड्रोन अटैक के बीच भी वो देश की सुरक्षा में बॉर्डर पर डटे रहे. उनकी पोस्टिंग अभी वहीं है.