CBSE 12th टॉपर 2025: अयोध्या की ओजस्वी वेद ने CBSE 12वीं में रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ बनीं जिला टॉपर

CBSE 12th Result 2025 toppers marksheet: अयोध्या की ओजस्वी ने CBSE 12th में जिले में टॉप कर गई हैं. वो अब आगे की पढ़ाई कर सीए बनना चाहती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

CBSE 12th Result 2025: CBSE के 12वीं बोर्ड नतीजों ने अयोध्या को गौरवान्वित कर दिया है. जिले की बेटी ओजस्वी वेद ने 500 में से 495 अंक (99%) हासिल कर अयोध्या टॉपर बन इतिहास रच दिया. वो जिंगल बेल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और अपने परिवार की सबसे छोटी संतान हैं. उनके पिता नीलकमल वेद शिक्षक हैं और माता ज्ञानमती एक गृहणी हैं. ओजस्वी की मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग उनकी इस सफलता की नींव बने.