हरियाणा में भी कांग्रेस के साथ हो गया MP, राजस्थान वाला खेल ? कांग्रेसी नेता ने खुलकर कह दिया बहुत कुछ!

असंध विधानसभा सीट पर महज 2306 वोटों से हारे कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी ने आज तक की संवाददाता मौसमी सिंह से बात की. सवालों का जवाब देते हुए गोगी ने हार की वजह बता दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हरियाणा में फेस वार का असर.

point

असंध सीट से हारे कांग्रेस के प्रत्याशी ने कहा- कांग्रेस नहीं, हुड्‌डा कांग्रेस हारी है.

हरियाणा में भी कांग्रेस के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव वाला खेल हो गया. नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में ये तीनों राज्य कांग्रेस पार्टी के हाथ से निकल गए. दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में हार के तमाम कारणों में से एक बड़ी वजह वही है जो राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में रही.