क्या इस बार बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी को जीत मिलेगी? खान सर ने दिया इस सवाल का जवाब

प्रशांत किशोर बिना किसी दाग के नई राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जातिवादी राजनीति में बदलाव आसान नहीं होगा. खान सर के अनुसार, जब जनता पैसा कमाना और सोच बदलना सीखेगी, तभी असली बदलाव संभव है.

ADVERTISEMENT

Khan Sir
Khan Sir
Google CTA

बिहार की राजनीति में इस समय एक नाम खूब चर्चा में है और वो है प्रशांत किशोर. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अब खुद राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है कि शिक्षा, रोजगार और व्यवस्था में बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता है. लेकिन क्या उनकी ये बातें वोट में बदलेंगी? क्या इस विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जीत कर सत्ता में आ पाएगी? इस सवाल पर बिहार के मशहूर शिक्षक Khan Sir ने अपनी बेबाक राय दी है.